२२वी शताब्दी के इस दौर में भी हमारे देश में बाल विवाह की घटनाएँ अभी भी आम हैं लेकिन आज यहाँ हम जिस बाल विवाह की चर्चा करने जा रहे हैं वो पाश्चात्य देशों की विकसित सभ्यता में अग्रणी देश की अत्यन्त रोचक घटना है .इस बाल विवाह के प्रस्ताव में और हमारे मुल्क में पुरातन पंथी रुढी ग्रस्त बाल विवाह में ज़मीन आसमान का अन्तर है .ये बौद्धिक विकास और सांस्कृतिक सम्मुन्नति की पराकाष्ठा का प्रतीक है .और वो हमारी दकियानूसी और अज्ञानता की निशानी । इस तुलना का यहाँ कोई आधार व् औचित्य भी नहीं । मूल बात ये है कि जर्मनी लन्गेनहैगेन के पास के एक टाऊन में एक रोचक घटना घटी । वहां के छः वर्ष के मिका , पाँच वर्ष की एन्ने लेना से नए वर्ष के उत्सव आयोजन में पहली बार मिले और उन्हें एक दूसरे सेप्यार हो गया .बात यहीं तक सीमित नहीं रही नए वर्ष कि शुरुआत के साथ ही उन दोनों ने तय कर लिया कि उन्हें शादी करनी है .शादी करने के लिए उन्हें लगा कि जर्मनी ठीक नहीं रहेगा क्योंकि इस वक्त वहां कडाके की ठंडक पड़ रही है इसलिए तुंरत साउथ अफ्रीका जाने का प्लान उनलोगों ने बनाडाला.शादी में एक गवाह के लिए अपने साथ ले चलना भी उन्होंने ज़रूरी समझा इसके लिए एन्ने लीना कि सात साल कि बहन को तैयार किया गया .इतनी साड़ी योजना बनाकर और साउथ अफ्रीका जाने के लिए कैरी बैग में बाथिंग सूट सन ग्लास्सेस और लिलो के साथ उस समय निकल पड़े जब घर के सारे लोग नव वर्ष मनाने के बाद आराम कि नींद सो रहे थे .घर से निकल कर एक किलोमीटर पैदल चलने के बाद ये लोग एक ट्राम में सवार हुए और हनोवर रेलवे स्टेशन पहुंच गए .वहां से इन्हें एअरपोर्ट के लिए ट्रेन मिलनी थी जिसका ये तीनों लोग इंतज़ार कर रहेथे तभी वहां तैनात पुलिस कर्मी ने इन मासूम बच्चों को बैठे देखा तो उसे कुछ गड़बड़ लगा उसने इनसे पूछ ताछ कि लेकिन कोई कुछ भी नही बोला ,पुलिस कर्मी हैरान हुआ फ़िर उसने प्यार से इन बच्चों को पुलिस स्टेशन घमाने का प्रलोभन दिया और ये भी बताया कि ट्रेन में बिना टिकेट जाने को नहीं मिलेगा इसलिए बेहतर यही होगा कि उसके साथ पुलिस स्टेशन ही घूम लोगे .बच्चों को पुलिस कर्मी का यह प्रस्ताव अच्छा लगा और वे तीनों उसके साथ पुलिस स्टेशन घूमने चले गए इसी बीच प्यार से पूछे जाने पर इन लोगों ने अपना सारी कार्य योजना पुलस कर्मी को बता दी कि वो शादी करने साउथ अफ्रीका जा रहे हैं । खैर पुलिस कर्मी ने अपना फ़र्ज़ अदा किया और उन बच्चों को उनके माता पिता के हवाले कर दिया । एन्ने लेना और मिका से जब पूछ गया कि अब क्या करोगे तो उसने जवाब दिया कि जल्दी ही वह लोग शादी करेंगे उनके हौसले बुलंद हैं । है न मजेदार घटना ! मासूम प्यार का नया रंग .
Wednesday, January 7, 2009
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment